PM मोदी से मिले ईरानी राष्ट्रपति, चाबहार बंदरगाह पर हो सकता है बड़ा फैसला

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018, 09:57 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी आज दौरे का अंतिम दिन है। रुहानी ने शनिवार सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान रुहानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी और रुहानी के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता भी होनी है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर मुहर लग सकती है।

माना जा रहा है कि ईरानी चाबहार बंदरगाह को लेकर भी अहम फैसला हो सकता है। इससे पहले रूहानी हैदराबाद के दो दिवसीय दौरे के बाद शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए थे। रूहानी ने मुस्लिम नेताओं व विद्वानों को गुरुवार की रात संबोधित किया। रूहानी ने शुक्रवार की सुबह कुतुब शाही मकबरे का दौरा किया।

बाद में उन्होंने पुराने शहर की ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज अदा की और सभा को संबोधित किया। अपने हैदराबाद दौरे का समापन उन्होंने हैदराबाद में बसे ईरानी लोगों को संबोधित कर किया। रूहानी दिल्ली में शनिवार को मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई करार हो सकते है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे