बी.फॉर्मेसी के छात्रों व प्रोफेसर ने तपनपैट में किया भ्रमण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018, 2:56 PM (IST)

हमीरपुर। करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय के बी.फॉर्मेसी के छात्रों व प्रोफेसर ने तपनपैट कोहली हमीरपुर में भ्रमण किया। वहां पर छात्रों ने प्लास्टिक बोतल बनाने की विधि के बारे में जानकारी प्राप्त की।

प्लांट प्रमुख मदन गुलेरिया ने छात्रों को मशीन ऑपरेट और बोतलें बनाने की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बी.फॉरमेंसी के अस्सिटेंट प्रो. संजय व अस्सिटेंट प्रो. अंजना देवी छात्रों को इस इंडस्ट्रियल विजिट पर लेकर गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे