आपको लगता है कि घर में खुशियां और पैसे लाना मुश्किल काम है तो अपनी
सोच बदलिए चीनी ज्योतिष कहता है कि केवल अपने घर में कुछ खास खिलौनों को ले
आइए पैसा और खुशियां तो उनके साथ अपने आप खिंचती चली आएंगी।
पवन घंटियां (वाइंड चाइम्स)
स्वास्थ्य की मजबूती के
लिए घर के प्रवेश द्वार पर वाइंड चाइम्स लगाएं। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य
ठीक रहेगा। छह छड़ों वाली पवनघंटी लगाने का सबसे अच्छा स्थान उत्तरी
पश्चिमी कोना है। पांच या सात छड़ों वाली पवनघंटी का इस्तेमाल भी किया जाता
है। पांच छड़ें दुर्भाग्य को मोड़ देती हैं।
गोल्डफिश
छोटे मछलीघर या फिश बाऊल में घर में मछलियां रखना शुभ
माना गया है। इसमें कुल नौ मछलियां होती हैं। इनमें से आठ सुनहरे या लाल
रंग की होनी चाहिए और एक काले रंग की। किसी एक मछली के मर जाने पर नई मछली
लाइए। सुनहरी मछली के मर जाने पर माना जाता है कि वह अपने साथ आपका
दुर्भाग्य ले गई है। मछलीघर रखने का सबसे अच्छा स्थान दीवानखाना है। जीवित
मछलियां नहीं लगा सकते, तो उसकी जगह नीले पानी में अटखेलियां करती कृत्रिम
डॉल्फिन का उपयोग किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
घंटियां और चीनी सिक्के
घर के दरवाजे के हैंडल में
सिक्के लटकाने से घर में संपत्ति आती है। तीन पुराने चीनी सिक्कों को लाल
रंग के धागे अथवा रिबन में बांधकर लटकाया जा सकता है। सिक्के घर के अंदर की
ओर लटकाने चाहिए। दरवाजे के बाहर वाले हैंडल पर अगर छोटी घंटी भी लटकाई
जाए तो यह सौभाग्य को घर में लाता है।
फुक-लुक और साउ
चीन के हर घर में तीन देवताओं की मूर्तियां दिखाई देंगी। फुक
समृद्धि, लुक उच्च श्रेणी और साउ दीर्घायु देते हैं। इन देवताओं की पूजा
नहीं की जाती, ये प्रतीकात्मक रूप से घरों में रखे जाते हैं। इनकी उपस्थिति
ही भाग्य को बढ़ाने वाली होती है।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा या हंसते हुए बुद्ध की मूर्ति को संपन्नता, सफलता और
सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। इसे मुख्य द्वारा के सामने करीब तीस फीट
की ऊंचाई पर लगाने का प्रावधान है। यहां मूर्ति घर में प्रवेश करने वाली
ऊर्जा का अभिनंदन करती है। अगर ठीक सामने संभव न हो तो इसे कुछ किनारे पर
भी रखा जा सकता है।
ये भी पढ़ें - ये 7 प्रकार के कछुए बदल देंगे आपकी किस्मत
तीन टांग वाला मेढ़क
मुंह में सिक्का लिए हुए तीन टांग वाले मेढ़क को धनदायक माना जाता
है। इसे घर के भीतर मुख्य द्वार के पास रखा जाता है, जैसे इसने अभी-अभी धन
लेकर घर में प्रवेश किया हो।
स्फटिक के गोले
फेंग शुई के
मुताबिक घर का दक्षिणी पश्चिमी कोना प्रेम, रोमांस और स्नेह से संबंधित
होता है। इस क्षेत्र की ताकत को बढ़ाने के लिए यहां स्फटिक के दो गोले रखे
जाते हैं। अगर ये गोले बैठकखाने में हैं तो ये परिवार के स्नेह संबंधों में
बढ़ोतरी करने वाले सिद्ध होते हैं। यह नकारात्मकता को सोख लेते हैं। ऐसे
में सप्ताह में एक बार इन्हें नमक के पानी में रखकर इनका शोधन करना चाहिए।
ताकि ये सक्रिय रहें। दक्षिण पश्चिम कोने में स्फटिक का झाड़ फानूस भी
लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अंग फडकने से लगा सकते हैं होने वाली घटनाओं को अंदाजा
बैम्बू स्टिक
घर में समृद्धि लेकर आता है। बेम्बू प्लांट युवा रहने का प्रतीक है
क्योंकि यह सदाबहार होता है। इसमें कोई परिवर्तन नहीं आता। यह पेड़ हर
मौसम में हमेशा सीधा खड़ा रहता है। आंधी तूफान में भी यह हमें दृढ़ निश्चय
के साथ खड़े रहना सिखाता है। यह विश्वास और स्थायित्व का भी प्रतीक है।
लव बडर्स
पति-पत्नी
में प्रेम और रोमांस के साथ वफादारी का भाव बढ़ाने के लिए प्रेमी परिंदों
(लव बडर्स) के जोड़े श्रेष्ठ होते हैं। माना जाता है कि घर के दक्षिण
पश्चिम में बतखों, तोता-मैना या ऐसे ही जोड़ों की तस्वीरें लगाकर आप जीवन
में प्रेम भाव को बढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अगर सपने में दिखे ऐसी औरत, तो समझो...