गुलाल होली, लड्डू होली, दूध-दही होली के बीच सोनू निगम बिखेरेंगे आवाज का जादू

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 11:14 PM (IST)

भरतपुर। भरतपुर में होली के अवसर पर बॉलीवुड के पार्श्व गायक सोनू निगम अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। यहां दो दिन तक ब्रज होली महोत्सव का धमाल रहेगा।

जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग द्वारा 25 एवं 26 फरवरी को ब्रज होली फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। 25 फरवरी को केवलादेव नेशनल पार्क में सुबह 7 बजे से बच्चों के लिए नेचर वॉक, वार्ता एवं सेमीनार, फोटो प्रदर्शनी, लोहागढ़ स्टेडियम में सुबह 11 बजे से कुश्ती, डीग पैलेस में दोपहर 1 बजे से राजस्थान के लोकगीत, नृत्य, ग्रामीण खेल, शाम 4 बजे रंगीन फव्वारे, रात्रि नई दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केन्द्र द्वारा मीरा-डान्स ड्रामा, 26 फरवरी को केवलादेव नेशनल पार्क में सुबह 8 बजे से वार्ता, सेमीनार एवं फोटो प्रदर्शनी, कामां के मन्दिरों (श्री गोकुल चन्द्रमा जी, श्री मदन मोहन जी, राधा बल्लभ) में सुबह 9 बजे से कुन्ज गुलाल होली, गुलाल होली, लड्डू होली, दूध-दही होली, शोभायात्रा, राजस्थानी कलाकारों के साथ लट्ठमार होली, रात्रि में कोट ऊपर स्टेडियम में महारास सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 26 फरवरी को भरतपुर के लोहागढ़ स्टेडियम में शाम 7 बजे से बॉलीवुड के पार्श्व गायक सोनू निगम की संगीतमय संध्या होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे