त्रिपुरा: ऊनाकोटी में शुक्रवार को राहुल गांधी करेंगे रैली

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 9:59 PM (IST)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रचार के तहत शुक्रवार को ऊनाकोटी जिले में एक जनसभा संबोधित करेंगे। पार्टी ने गुरुवार को कहा कि राहुल गांधी रामकृष्ण महाविद्यालय स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

18 फरवरी को त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसका परिणाम तीन मार्च को घोषित होगा। कांग्रेस ने 56 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे