दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ी पारी खेलने में दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018, 4:13 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह मैच की वनडे सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया है। इसमें विराट कोहली की बल्लेबाज और कप्तान के रूप में खास भूमिका रही है। कोहली ने सात फरवरी को केपटाउन में 159 गेंदों पर 12 चौकों व दो छक्कों की मदद से नाबाद 160 रन जुटाए थे। यह दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे में किसी विदेशी बल्लेबाज की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। वैसे यहां सबसे बड़ा स्कोर फाफ डु प्लेसिस के नाम है। प्लेसिस ने पिछले साल सात फरवरी को केपटाउन में श्रीलंका के खिलाफ 185 रन जुटाए थे।

अब हम देखेंगे दक्षिण अफ्रीका में आयोजित वनडे में विदेशी बल्लेबाजों द्वारा खेली गई 5 और सबसे बड़ी पारियां :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)

कब : 12 मार्च 2006
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 164 रन, 105 गेंद, 13 चौके, 9 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 1 गेंद पहले 1 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

कब : 4 फरवरी 2004
कहां : जोहानसबर्ग
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : नाबाद 152 रन, 153 गेंद, 12 चौके, 3 छक्के
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 2 गेंद पहले 4 विकेट से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

सचिन तेंदुलकर (भारत)

कब : 23 फरवरी 2003
कहां : पीटरमारित्जबर्ग
विरुद्ध : नामीबिया
पारी का विवरण : 152 रन, 151 गेंद, 18 चौके
नतीजा : भारत 181 रन से जीता


ये भी पढ़ें - वनडे में इस उपलब्धि से सिर्फ दो कदम दूर हैं विराट कोहली, देखें...

शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज)

कब : 24 जनवरी 1999
कहां : ईस्ट लंदन
विरुद्ध : दक्षिण अफ्रीका
पारी का विवरण : 150 रन, 136 गेंद, 20 चौके
नतीजा : वेस्टइंडीज 43 रन से जीता


ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....

सचिन तेंदुलकर (भारत)

कब : 24 अक्टूबर 2001
कहां : पर्ल
विरुद्ध : केन्या
पारी का विवरण : 146 रन, 132 गेंद, 17 चौके
नतीजा : भारत 186 रन से जीता

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...