प्रिया के वीडियो ने बड़े-बड़े हीरो की फिल्मों के टीजर और ट्रेलर को छोड़ा पीछे.....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018, 3:55 PM (IST)

प्रिया प्रकाश वॉरियर इस नाम को जो लोग पहले नहीं जानते थे.. ये नाम आज यूट्ब पर राज करता दिख रहा है। ये प्रिया प्रकाश वॉरियर वहीं लड़की है,जिसका 26 सेकेंड का वीडियों यूट्ब पर डाला गया था। इस 26 सेकेंड के वीडियो ने प्रिया प्रकाश वॉरियर को एक ही दिन में फेमस कर दिया। इस वीडियों के गाने में प्रिया अपनी आंखों से इश्क फरमाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियों के बाद प्रिया के एक ओर गाना आया है, जिसमें वो हाथों से बंदूक चलाते हुए नजर आई।

आंखों ही आंखों में प्रिया ने लोगों के दिलो-दिमाग पर ऐसा कब्जा जमाया है जिसने बड़ी-बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को धराशायी कर दिया है। इन फिल्मों में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार की गोल्ड से लेकर अजय देवगन की रेड का नाम भी शामिल है। दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म के कुछ सेकेंड के टीजर ने बॉलीवुड के बड़े बड़े हीरो की फिल्मों के टीजर और ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। जिसमें अक्षय कुमार की गोल्ड और सारागढ़ी, अजय देवगन की रेड और अनुष्का की परी शामिल है। इसके अलावा पुलकित सम्राट और जिमी शेरगिल की फिल्म वीरे की वेडिंग भी शुमार हैं। प्रिया मलयाली फिल्म ओरु अदार लव से डेब्यू करने जा रही हैं। वैसे कहा जा सकता हैं कि इस बार प्रिया प्रकाश वॉरियर के लिए वेलेंटाइन डे ज्यादा ही खास रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दूसरी ओर प्रिया के लिए मुसीबत भी खड़ी हो गई हैं। हैदराबाद के मुस्लिम यूथ ने प्रिया प्रकाश के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, Manikya Malaraya Poovi गाने को अंग्रेजी में अनुवाद करेंगे तो वो मुस्लिमों के पैगंबर की बेइज्जती करता हुआ प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें - B.Spl: एक दो नहीं इन सात अभिनेत्रियों के साथ था अक्षय कुमार का अफेयर