होली डे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर घायल

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 4:56 PM (IST)

भरतपुर। भरतपुर स्टेशन से आगे होली डे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से एक यात्री गंभीर घायल हो गया। उसे 108 की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र के गांव बोराज दीवली निवासी पप्पू पुत्र मनोहरी जाति मीणा दिल्ली में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत है। मंगलवार को दिल्ली से होली डे एक्सप्रेस से वह अपने गांव जा रहा था। भरतपुर स्टेशन से कुछ आगे निकलते ही वह असंतुलित होकर ट्रेन से नीचे गिर गया। वह गंभीर घायल हो गया। उसका पैर चोटिल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ ने घायल को रेलवे के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे 108 की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे