रामराज्य रथ यात्रा अयोध्या के कारसेवकपुरम से होगी रवाना

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 12:58 PM (IST)

फैजाबाद/अयोध्या। बीजेपी को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के लिए 2019 के चुनावों के मद्देनजर श्रीराम दास मिशन यूनिवर्सल सोसाइटी की ओर से प्रस्तावित रामराज्य रथ यात्रा अयोध्या के कारसेवकपुरम से सायंकाल 5 बजे रवाना होगी।


इसे विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव चम्पत राय ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। मीडिया से वार्तालाप करते हुए यूनिवर्सल सोसायटी के अध्यक्ष स्वामी कृष्णानन्द सरस्वती व महासचिव श्री शक्ति सान्तानन्द ने बताया कि रथ यात्रा 6 राज्यों से होते हुए 41 दिनों सफर तय करते हुए रामनवमी के दिन रामेश्वरम पहुंचेगी। अपनी मांग पूरा करने के लिए 10 लाख अधिक हस्ताक्षर करवाकर राममंदिर के जल्द निर्माण के लिए राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा तथा साप्ताहिक छुटटी रविवार की जगह गुरुवार की मांग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे