पंजाब के राज्यपाल ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़| पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है।

उन्होंने एक बयान में कहा, "यह दिन हमें सत्य का अनुसरण करने और मानव जीवन में मोक्ष, भक्ति, समर्पण, पूर्णता को समझने व इसका प्रतिरूपण करने की याद दिलाता है।"

राज्यपाल ने लोगों से जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर सामूहिक रूप से इस पर्व को मनाने की अपील की।

बदनौर ने कहा कि कुछ पर्व व अवसर सभी वर्गो के बीच सौहार्द के बंधन, प्यार और धर्मनिरपेक्षता की भावना को मजबूत करते हैं।


आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे