जम्मू एवं कश्मीर : बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम में सुधार

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018, 11:00 AM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और हल्की बर्फबारी के बाद मंगलवार से राज्य के मौसम में सुधार होगा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। कश्मीर घाटी में मौसम की पहली भारी बर्फबारी ने दो महीने से जारी शुष्क मौसम के दौर को खत्म कर दिया।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि पहलगाम में शून्य से 7.9 डिग्री नीचे रहा। शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा इलाका रहा। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का रात का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, कटरा का 5 डिग्री, बोटोट का शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, बनिहाल का शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, भदरवाह का शून्य से 1.6 डिग्री नीचे और उधमपुर का 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे