दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा से चलती बस में छेड़छाड़, FIR दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 10:28 PM (IST)

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने एक व्यक्ति के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने चलती बस में उसका यौन उत्पीडऩ किया और उसके सामने हस्तमैथुन किया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीडि़ता ने सात फरवरी को बनाया इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर शेयर किया। पीडि़ता ने वीडियो पुलिस को दिया है जिसमें आरोपी खराब व्यवहार कर रहा है। बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने आरोप लगाया कि पिछले बुधवार को अपरान्ह लगभग तीन बजे वह अपने कॉलेज से लौट रही थी तो उसके बगल में बैठा एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा और उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया।

लडक़ी ने कहा कि उसने अन्य सहयात्रियों से सहायता मांगी लेकिन किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लडक़ी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसका मामला दर्ज करने में समय लगाया। उसने बताया कि वीडियो को ऑनलाइन शेयर करने के बाद और दिल्ली महिला आयोग द्वारा दखल देने के बाद वसंत विहार पुलिस स्टेशन में उसका मामला दर्ज हुआ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे