मुख्यमंत्री ने दीं महाशिवरात्रि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 4:21 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने महाशिवरात्रि (13 फरवरी) के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री राजे ने अपने संदेश में कहा कि भगवान शिव सभी का कल्याण करने वाले हैं। वे त्याग, तपस्या और करूणा की मूर्ति हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे इस पुनीत अवसर पर प्राणी मात्र के कल्याण का संकल्प लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे