वेलेंटाइन पर वायरल हुआ इस लडक़ी का वीडियो, जानें-इसके बारे में सब कुछ...

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 फ़रवरी 2018, 1:24 PM (IST)

नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक के मौके पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों में लडक़ा और लडक़ी इशारों-इशारों में प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो के कारण मलयाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश भी काफी चर्चा में बनी हुई है। यूट्यूब पर रिलीज होने के दो दिनों के अंदर ही इसके व्यूज 45 लाख तक पहुंच गए हैं और यह लगातार बढ़ रहे हैं। आईये नजर डालते है वीडियो में क्या है और खूब सुर्खियां बंटोरने वाली इस लडक़ी के बारे में।

वीडियो में क्या?
इस वीडियो में स्कूल स्टूडेंट्स नजर आ रहे हैं और आंखों से एक दूसरे को इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक लडक़ी आंख से इशारा करते हुए अपने दोस्त को टीज करती हुई दिखाई दे रही है और इसी तरह लडक़ा भी उसे टीज करता है और फिर दोनों हंसने लगते हैं। वीडियो को देख ऐसा लग रहा है जैसे प्यार करने वालों के दिल की बात यह वीडियो में साफ दिखाई दे रही हो। यह वीडियो एक मलयाली गाने का है। ‘मानिका मलयारा पूवी’ गाना अपकमिंग मलयालम फिल्म उरु अदार लव का है और इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है।

कौन है ये लडक़ी
वीडियो में दिखाई दे रही एक्ट्रेस का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। उनकी खूबसूरती की भी सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा हो रही है। 18 साल की प्रिया वारियर केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। अभी वह विमला कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई कर रही हैं। प्रिया एक सक्रिय फेसबुक और इंस्टाग्र्राम यूजर हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने के एक दिन के भीतर ही उनके 6 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। अभी इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख 30 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और यह तादाद भी बढऩे पर ही है। ‘ओरू अदार लव’ से प्रिया फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म 3 मार्च 2018 को रिलीज होने जा रही है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे