परिणीति का स्काई ब्लू गाउन में बेहद हॉट अवतार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 16 अप्रैल 2016, 10:55 AM (IST)

अपने लुक के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहने वाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हर बार एक नए लुक में सामने आती रहती हैं। परिणीति ने फिल्मफेयर मैगजीन के अगले एडिशन के कवर पेज के लिए बीच पर फोटोशूट कराया है। इन पिक्चर्स में स्काई ब्लू गाउन में बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

इस बार परिणीति ने फिल्मफेयर मैगजीन के अगले एडिशन के कवर पेज के लिए बीच पर फोटोशूट कराया है। इन पिक्चर्स में स्काई ब्ल्यू गाउन में में बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर इस बोल्ड फोटोशूट की कई पिक्चर्स शेयर की हैं। इन पिक्चर्स के कैप्शन में परिणीति ने लिखा है, My favvv cover, My beach shoot!! Too much funn :) @farrokhchothia styled by my superstar @sanjanabatra HMU

गौरतलब है कि परिणीति चोपडा बॉलीवुड का काफी जाना-पहचाना चेहरा हैं और प्रियंका चोपडा की छोटी बहन हैं। परिणीति आखिरी बार 2014 में आई फिल्म किल दिल में नजर आई थीं।
परिणीति एक बार फिर जल्द ही आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में भी नजर आएंगी।

कोलकाता में बनी फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में परिणीति को आयुष्मान खुराना के साथ देखा जाएगा। अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा है।

एक्टिंग से पहचान बनाने वाली परिणीति इस फिल्म में अभिनय के साथ-साथ गाना गाती हुई भी दिखेंगी।