जेडीए ने तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाए

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 फ़रवरी 2018, 6:19 PM (IST)

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने गुरूवार को कार्यवाही करते हुए तीन स्थानों से अतिक्रमण हटाए।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन ने बताया कि जोन-पीआरएन (दक्षिण) क्षेत्र में महारानी रेस्टोरन्ट के पीछे, मांग्यावास रोड के पास मिथला विहार, श्याम वाटिका, रजत विहार काॅलोनी में सड़क सीमा पर मकानों के आगे लगभग 100 रैम्प व चबूतरे बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था।

इस अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। वहीं जोन-02 में विद्याधर नगर सेक्टर-04 में ग्रीन बैल्ट में 15-20 केबिन लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था जिन्हें हटाकर ग्रीन बैल्ट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जोन-13 में चोमू में गैरमुमकिन नाले की भूमि पर मकान का निर्माण कर लिया गया था जिसे जेसीबी की सहातया से ध्वस्त किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे