कासिम खान,नूंह।
मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज नूंह में कनेक्ट टू कारपोरेट पर व्याख्यान का
आयोजन किया गया जिसमें कारपोरेट जगत के विशेषज्ञों ने छात्रों को उद्योग
जगत की मौजूदा जरूरतों से अवगत कराया।
कालेज के निदेशक प्रोफेसर
मुमताज अहमद खान ने इस व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत व छात्र
गठबंधन व सामंजस्य पर जोर दिया।
उन्होंने उद्योग जगत के विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए कहा कि आज के दौर में छात्रों व उद्योग जगत का आपसी सहयोग, वक्त की जरूरत है।
इंटरएक्टिव
एक्सपेरिमेंटल प्राईवेट कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौरभ सुमन व
सिनाईडर की अधिकारी रूना ने छात्रों को इंटरनेट, रोबोटिक्स, सौलर उर्जा,
बिग डाटा, नेतृत्व क्षमता, कम्युनिकेशंस के बारे में उद्योग जगत से जुडी
बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान छात्रों को साक्षात्कार से जुडी
बारीकियों को भी समझाया गया। छात्रों को इस व्याख्यान से उनके कौशल को
निखारने में मदद मिलेगी।
कालेज के जनसंपर्क अधिकारी व सहायक
प्रोफ़ेसर वसीम अकरम ने बताया कि हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहीशा
खान व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वक्फ बोर्ड डा हनीफ कुरैशी आई पी एस, आई
जी, सिक्योरिटी, के नेतृत्व में लगातार छात्र हितैषी व उनकी प्रतिभा को
निखारने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम
में सहायक प्रोफ़ेसर शमसाद अली व सहायक प्रोफ़ेसर शाहीन खान ने भी छात्रों
को संबोधित किया व प्रबंधन किया। इस दौरान सैंकड़ों छात्रों के साथ कालेज
का स्टॉफ भी मौजूद था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे