आदमखोर वाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया, हेमराज की चेतावनी रंग लाई

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 05 फ़रवरी 2018, 3:09 PM (IST)

पीलीभीत।कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद अब जाकर आदमखोर वाघ हत्थे चढ़ गया। ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने उसको ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर लेने में सफलता पा ली। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने डीएफओ को कार्य प्रणाली को सुधारने की चेतावनी देते हुये आन्दोलन की धमकी दी थी। जिसको जन प्रणाम चैनल ने प्रमुखता से प्रसारित किया था। आदमखोर वाघ हाल में ही में कई हमले कर लोगों को घायल कर चुका है। इससे पूर्व कई लोग निवाला भी बन चुके हैं। प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश ने बताया कि वह को सोमवार को पकड़ लिया गया है।थाना गजरौला क्षेत्र के गांव विधि पुर के प्रधान रामस्नेही के छत पर पहुचा बाघ की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने छत पर उसे आराम करते देखा गया। इसकी सूचना पर पहुंचीं वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाघ को आज तड़के पकड़ा।
रविवार रात 1 बजे गांव के लोगों ने 100 डायल पर सूचना दी। रात भर यह पहचान नहीं हुई कौन सा जानवर है। भोर 3 बजे जब बाघ की पहचान हुई तब आज सुबह उसे ट्रेंकुलाइज किया गया। गांव जंगल से 3 किमी दूर है।

इससे पूर्व लगातार हो रही घटनाओं परपीलीभीत में बाघ हमले को लेकर हेमराज ने धरने की चेतावनी दी थी। गत 3 फरवरी को खेत पर काम कर रहे ग्राम-दियोहना पिपरिया निवासी राम औतार पुत्र रोशन लाल पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को जिला अस्पताल में देखने पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने CMS से उसके उचित उपचार की बात कही, साथ ही उन्होंने DFO को चेतावनी देते हुए कहा कि, जल्द से जल्द बाघ को पकड़ा जाए और बाघ हमले रोकने के हर सम्भव प्रयास हो नहीं तो उग्र प्रदर्शन जायेगा ।
इससे पहले भी 20 लोग बाघ के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिसको लेकर बीते कुछ समय पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने आमरण अनशन किया था जिसे प्रशासन द्वारा आश्वासन के तहत खत्म करा दिया था, लेकिन एक बार फिर से बाघ के हमले की इस घटना ने हेमराज का पारा हाई कर दिया है, जिसके बाद उन्होंने डीएफओ को चेतवानी दी है कि जल्द कार्यशैली सुधारो नहीं तो उग्र आंदोलन होगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे