गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला सहित तीन बच्चे झुलसे

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 फ़रवरी 2018, 9:22 PM (IST)

करौली। करौली जिले के कोटरी गांव में घर में खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से एक महिला सहित तीन बच्चे झुलस गए। उन्हें करौली के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कोटरी गांव निवासी महिला बिरमा देवी अपने घर में खाना बना रही थी। उसके पास ही बैठे बच्चे खाना खा रहे थे। अचानक गैस की नली में आग लगी, जो सिलेंडर तक जा पहुंची। आग बाद में पूरी रसोई में फैल गई।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आग में महिला व तीन बच्चे झुलस गए। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाकर चारों को अस्पताल पहुंचाया। वहां एक बालक का प्राथमिक उपचार किया तथा बिरमा देवी व उसके दो बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर लिया।


ये भी पढ़ें - वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!