बारां पंचायत समिति के गांवों के लोगों को जल्द मिलेगी सीसी सड़क, निर्माण कार्य शुरू

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 फ़रवरी 2018, 6:10 PM (IST)

बारां। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लिसाड़िया के ग्राम खेड़ली, भेड़ोलिया, आजादपुरा में विधायक कोष से 4 लाख की राशि से स्वीकृत सड़क का विधायक रामपाल मेघवाल ने भूमि पूजन किया और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

भाजपा देहात मंडल महामंत्री कन्हैयालाल धाकड़ सेठी करनाहेड़ा ने बताया कि गांव में विधायक ने विकास के कई काम किए है, विकास के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक कोष से 4 लाख की राशि स्वीकृत कर सीसी सड़क का कार्य शुरू किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मोरपाल सुमन, बारां देहात मंडल अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद मीना, अटरू के पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरिराज नागर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश चौबदार, रामेश्वर, बृजमोहन, अनिल, सुरेन्द्र सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे