मेड्रिड। लुइस सुआरेज के गोल के दम पर स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने किंग्स कप के सेमीफाइनल मैच के पहले चरण में वेलेंसिया को 1-0 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बार्सिलोना ने गुरुवार को हुए मैच के दौरान वेलेंसिया पर अपना दबदबा बनाए रखा। वेलेंसिया ने हालांकि कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन वह उन्हें भुनाने में सफल नहीं हो सकी।
बार्सिलोना ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले 30 मीनट में सात कॉर्नर लिए, लेकिन एक को भी गोल में नहीं बदल पाई। पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी की फ्री किक को जुयामे ने रोक कर बार्सिलोना को बढ़त लेने से रोक दिया।
लेकिन 66वें मिनट में उरुग्वे के स्टार सुआरेज ने गेंद को नेट में डाल बार्सिलोना को बढ़त दिलाई जो मैच के अंत तक कायम रही। अगले सप्ताह वेलेंसिया इस मैच के दूसरे चरण की मेजबानी करेगा जहां वे बार्सिलोना से इस हार का हिसाब बराबर करना चाहेगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लुकास ने टॉटेनहैम के साथ किया करार
पेरिस। ब्राजीली विंगर लुकास मोउरा
ने जर्मन लीग क्लब पेरिस सेंट जर्मेन का साथ छोड़ते हुए इंग्लिश प्रीमियर
लीग क्लब टॉटेनहम हॉट्सपर का दामन थाम लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के
मुताबिक हॉट्सपर ने इसकी पुष्टि कर दी है। लुकास ने स्थायी तौर पर हॉट्सपर
के साथ करार किया है। 25 साल के लुकास स्पर्स नाम से मशहूर इस क्लब के लिए
27 नम्बर की जर्सी पहनेंगे और उनका करार 2023 तक मान्य रहेगा।
लुकास ने
जनवरी 2013 में पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार किया था और इस क्लब के लिए
वह 229 मैचों मे खेले। क्लब के इतिहास में किसी ब्राजीली खिलाड़ी ने इससे
अधिक मैच नहीं खेले हैं। लुकास ने पीएसजी के लिए कुल 49 गोल किए और 50 गोल
करने में अपने साथियों की मदद की।
ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद