अर्जुन रामपाल ने चंडीगढ़ में शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018, 3:14 PM (IST)

चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल यहां ‘पलटन’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग करने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन ने अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘सुबह चंडीगढ़ आए। पहली बार यहां आया हूं, बहुत उत्साहित हंू। ‘पलटन’, चंडीगढ़, आखिरी शेड्यूल।’’

फिल्म जे.पी.दत्ता द्वारा निर्देशित है। दत्ता युद्ध आधारित फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्हें फिल्म ‘बॉर्डर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ‘पलटन’ में गुरमीत चौधरी, सोनू सूद, सिद्धांत कपूर और लव सिन्हा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अर्जुन कॉमेडी फिल्म ‘सर्वगुण संपन्न’ में भी दिखेंगे। यह करण कश्यप द्वारा निर्देशित होगी। इसमें सोनू और अर्जुन मुख्य भूमिका में होंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...