गंदगी फैलाने पर निगम ने दिए 3 नोटिस, नहीं माना तो सीज किया मूर्ति कारखाना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018, 3:04 PM (IST)

जयपुर। नगर निगम जयपुर की ओर से राजधानी जयपुर में इन दिनों सफाई अभियान जोरों पर है। शहर का स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने को लेकर निगम प्रशासन लगातार एक के बाद एक कार्रवाई कर रहा है। इसी के चलते निगम के आमेर ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

आमेर जोन ने यह कार्रवाई जलमहल के पास की। जलमहल के पास मूर्तिमहल नाम के एक कारखाना का सीज कर दिया। निगम प्रशासन ने सीजिंग की यह कार्रवाई गंदगी पाए जाने पर की।

दरअसल, मूर्तिमहल कारखाना में मूर्ति बनाने का कार्य किया जाता है। इसके चलते सड़क पर ढेरों गंदगी का अंबार लग गया। यहां तक की टूटी-फूटी मूर्तियां भी सड़क के आगे पड़ी हुई हैं। इसके चलते लोगों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम प्रशासन की ओर से मूर्ति महल कारखाना संचालक कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है बावजूद इसके संचालक ने गंदगी का यह ढेर नहीं हटाया।

ऐसे में निगम प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मूर्तिमहल कारखाना का सीज कर दिया। सीजिंग के बाद निगम प्रशासन यह गंदगी हटाए जाने के भी निर्देश संचालक को दिए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे