एक दिन में दो संयोग, दिन में भूकंप-रात को चंद्रग्रहण, कैसे हैं ये संकेत... आप भी जानें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 जनवरी 2018, 7:28 PM (IST)

सुधीर कुमार शर्मा

जयपुर। बुधवार का दिन प्रदेश के लिए अशुभ संकेत लाने वाला रहा है। इस वर्ष के सबसे बड़े चंद्रग्रहण से पहले दिन में भूकंप का आना लोगों में भय का माहौल बना गया। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप आ गया। राजस्थान में भी भूकंप के झटके लगे। जयपुर में भी लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान-तजिकिस्तान के हिंदूकुश इलाके में रहा है। ज्योतिषाचार्य चंद्रग्रहण से पहले भूकंप आने को अशुभ संकेत बता रहे हैं। उनका मानना है कि ये दोनों घटनाएं एक साथ होना दुर्घटना और भय जैसी स्थिति लाने वाला होता है।

चर्चा में रहा यह संयोग

बुधवार को दोपहर में चंद्रग्रहण से पहले जलजले रूपी भूकंप ने दस्तक दी। एक ही दिन में भूकंप और चंद्रग्रहण होने से लोगों में दिनभर चर्चा होती रही। कोई इस घटना को लेकर भयभीत था तो कोई कह रहा था कि यह शुभ संकेत नहीं है, दिन में भूकंप और शाम को चंद्रग्रहण के बाद अगला प्रभाव क्या होगा? वहीं कोई इसे धरातलीय कंपन्न बता कर लोगों को दिलासा दे रहा था।

ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि चंद्रग्रहण से पहले भूकंप आना दुर्घटना और भय जैसी स्थिति लाने वाला होता है। इस वर्ष चंद्रग्रहण पुष्य अश्लेखा नक्षत्र एवं कर्क राशि में हो रहा है। पुष्य अश्लेखा नक्षत्र देश-प्रदेश और व्यक्ति विशेष के लिए अशुभकारी साबित होने वाला होता है। इसके असर से प्रदेश की राजनीति भी प्रभावित होगी।

उन्होंने बताया कि यह चंद्रग्रहण भी कई लोगों पर भारी पड़ने वाला है। माघ मास में पूर्णमासी में चंद्रग्रहण होना वेद शास्त्रों का अध्ययन करने वाले शिक्षार्थियों और बच्चों के लिए कष्टदायी होता है। यह चंद्रग्रहण देश-प्रदेश में अराजकता, उपद्रव और भय को बढ़ाने वाला साबित होगा।

राशियों पर यह पड़ेगा असर



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राशियों पर यह पड़ेगा असर

1. मेष– मेष राशि के जातक को इस चंद्रग्रहण से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा भय का वातावरण बनाएगा।
2. वृषभ – वृषभ राशि के जातक को आर्थिक लाभ देने वाला साबित होगा।
3. मिथुन- मिथुन राशि के जातक का आर्थिक व्यय बढ़ाने वाला साबित होगा।
4. कर्क- कर्क राशि के जातक को शारीरिक और मानसिक परेशानी हो सकती है।
5. सिंह- सिंह राशि के जातक का धन अधिक खर्च होगा।
6. कन्या- कन्या राशि के जातक को धन-लाभ के योग हैं और उन्नति लाने वाला साबित होगा।
7. तुला- तुला राशि को सुख-समृद्धि लाने वाला साबित होगा।
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का मानसिक तनाव बना रहेगा। गुप्ता चिंता रहेगी।
9. धनु- धनु राशि के जातक को दुर्घटना और भय की स्थिति पैदा करेगा।
10. मकर- मकर राशि के जातकों में स्त्री और पति को कष्टदायी साबित होगा।
11. कुंभ- कुंभ राशि के जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों की तंगी दूर होगी। कार्य सिद्ध होंगे।
12. मीन– मीन राशि वालों को चिंतादायक स्थिति बनाए रखने वाला होगा।


यह भी पढ़े : सावधान हो जायें अब भ्रस्ट अफसर