डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को है इस बात का डर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 जनवरी 2018, 4:06 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे तीन मैच की सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। पहला और दूसरा टेस्ट गंवाने के बाद तीसरे व अंतिम टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की। अब दोनों देशों के बीच छह मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

पहला वनडे गुरुवार (1 फरवरी) को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में होगा। यहां दक्षिण अफ्रीका ने 35 वनडे में से 20 जीते और 10 हारे। एक वनडे टाई और चार बेनतीजा रहे। दूसरी ओर, भारत ने यहां 9 वनडे में से 2 जीते व 6 हारे हैं। एक वनडे का परिणाम नहीं निकला। खास बात ये है कि भारत ने इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7 में से 6 वनडे गंवाए हैं, जबकि एक रद्द हो गया था।

विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया मेजबान के खिलाफ डरबन के इस बुरे रिकॉर्ड के डर से उबरना चाहेगी। हालांकि सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने इस जगह 2003 के विश्व कप में इंग्लैंड को 82 और केन्या को 91 रन से हराया था।

अब हम देखेंगे डरबन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1

कब : 17 दिसंबर 1992
दक्षिण अफ्रीका : 50 ओवर में 216/8 रन
भारत : 47.5 ओवर में 177 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 39 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : कपिल देव (23/3 विकेट, 30 रन)


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

2

कब : 13 फरवरी 1997
दक्षिण अफ्रीका : 50 ओवर में 278/8 रन
भारत : 39.2 ओवर में 234 रन
नतीजा : बरसात के कारण 40 ओवर में 251 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। दक्षिण अफ्रीका 17 रन से जीता।
मैन ऑफ द मैच : राहुल द्रविड़ (84 रन)


ये भी पढ़ें - 38 के हुए कैरेबियाई स्टार क्रिस गेल, ये हैं 5 सबसे बड़ी पारियां

3

कब : 26 अक्टूबर 2001
भारत : 48.2 ओवर में 183 रन
दक्षिण अफ्रीका : 42.1 ओवर में 187/4 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 47 गेंदों पहले 6 विकेट से जीता
मैन ऑफ द मैच : शॉन पोलक (19/2 विकेट)


ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ इस मामले में नं.1 बल्लेबाज हैं जॉर्ज बेली, ये हैं टॉप...

4

कब : 22 नवंबर 2006
दक्षिण अफ्रीका : 50 ओवर में 248/8 रन
भारत : 29.1 ओवर में 91 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 157 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : जेक्स कैलिस (नाबाद 119 रन, 3/3 विकेट)


ये भी पढ़ें - अब यह दिग्गज भी हुआ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के खेल का मुरीद

5

कब : 12 जनवरी 2011
दक्षिण अफ्रीका : 50 ओवर में 289/9 रन
भारत : 35.4 ओवर में 154 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 135 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : लोनवाबो सोत्सोबे (31/4 विकेट)


ये भी पढ़ें - ...तो इस दिग्गज को पछाड़ दूसरे स्थान पर आएंगे विराट कोहली

6

कब : 8 दिसंबर 2013
दक्षिण अफ्रीका : 49 ओवर में 280/6 रन
भारत : 35.1 ओवर में 146 रन
नतीजा : दक्षिण अफ्रीका 134 रन से जीता
मैन ऑफ द मैच : क्विंटन डी कॉक (106 रन)

नोट : बरसात के कारण डरबन में 12 फरवरी 1997 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे रद्द हो गया था।

ये भी पढ़ें - आपके फेवरेट क्रिकेटर और उनकी लग्जरी कारें....