सलमान की हीरोइन इस फिल्म में करेंगी पोल डांस

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 31 जनवरी 2018, 3:33 PM (IST)

मुंबई। श्रीलंकाई सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस के पोल डांस कौशल से प्रभावित निर्माताओं ने फिल्म ‘रेस 3’ में इसे शामिल करने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर अपने पोल डांस प्रशिक्षण सत्र के कई वीडियो साझा कर चुकीं जैकलिन फिल्म में अपना पोल डांस कौशल दिखाएंगी।

‘रेस 3’ के निर्देशक रेमो डीसूजा ने एक बयान में कहा, ‘‘जैकलिन बहुत मेहनती हैं। यह देखना अद्भुत है कि उन्होंने इतने कम समय में पोल डांस में इतनी महारत हासिल कर ली है। हम सभी उनके पोल डांस कौशल की झलकियां देख चुके हैं। इसलिए, हमने इसे ‘रेस 3’ में शामिल करने और इसे अगले स्तर पर ले जाने का निर्णय लिया।’’ जैकलिन ने अपने पोल डांस को मजबूत करने के लिए कई महीनों का कठिन प्रशिक्षण लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

‘रेस 3’ में एक बार फिर जैकलिन और सलमान खान साथ दिखेंगे। इससे पहले दोनों ‘किक 2’ में नजर आ चुके हैं। ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म टिप्स फिल्म्स के बैनर तले रमेश तौरानी और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म वर्ष 2018 में ईद पर रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी