भरतपुर। दिशा फाउंडेशन सोसाइटी की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन 1098 को सोमवार को शहर में चूड़ा बेचते हुए एक 12 वर्ष का बालक मिला है।
संस्था निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि आउटरीच के दौरान चाइल्ड लाइन टीम मेम्बर प्रेमराज परनामी, चन्द्र भान सैनी, रुक्मणी शर्मा, कन्नी गुर्जर भरतपुर चौराहा पर पहुंचे। वहां से बालक को चाइल्ड लाइन ऑफिस लाया गया। वहां बालक की काउंसलिग की गई। इसमें बालक ने खुद को कन्नौज के तालीग्राम जिला निवासी शहजाद पुत्र दीवान बताया। बालक को देखरेख एवं संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के सदस्य सुंदर के समक्ष पेश किया जाएगा। इस दौरान चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर सुरेश चंद शर्मा, काउंसलर गुड्डी कुमारी, टीम मेंबर प्रेमराज परनामी, फतेह सिंह, बालकृष्ण शर्मा, रुक्मणी शर्मा, चन्द्र भान सैनी आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे