अगले 2 साल में 1-2 राज्य में होगी सार्वभौमिक आधारभूत आय की शुरूआत

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 29 जनवरी 2018, 9:39 PM (IST)

नई दिल्ली। मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने सोमवार को कहा कि अगले दो साल में एक या दो राज्यों में सबके लिए आधारभूत आय (यूबीआई) लागू की जाएगी। वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2017-18 पेश किए जाने के बाद सुब्रमण्यन ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कहा, सार्वभौमिक आधारभूत आय के मसले पर पिछले साल से काफी विचार-विमर्श किया गया है।

मौजूदा दौर में भी इस पर बातचीत चल रही है। मैं शर्त लगा सकता हूं कि कम से कम एक या दो राज्य दो साल के भीतर इसे लागू करेंगे। पिछले साल आर्थिक सर्वेक्षण में सीईए ने सबके लिए उनकी जरूरतों के मददेनजर सार्वभौमिक आधारभूत आय के बारे में सुझाव दिया था।

जीएसटी के दायरे में लाया जाएं पेट्रोलियम, बिजली और रियल स्टेट

उन्होंने कहा, ‘‘पेट्रोलियम उत्पाद, बिजली और रियल स्टेट को जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए और उसका कारण भी हो। लेकिन अगर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कारण है तो उसे जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।’’ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछल सप्ताह महानगरों में तीन साल में सबसे ज्यादा इजाफा दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पेट्रोल का दाम 72.49 रुपये प्रति लीटर हो गया था, जो तीन साल में सबसे ऊंचा स्तर है। इसी प्रकार कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी पेट्रोल की कीमतें तीन साल के ऊपरी स्तर पर दर्ज की गईं। डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) ने कहा कि सभी वस्तुओं और सेवाओं को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘तीन से पांच साल के बीच हम सिर्फ एक दर के बारे में सोचेंगे क्योंकि हम उसके फायदे देख रहे हैं, जोकि काफी दमदार है। लेकिन अल्पावधि में इसे ज्यादा से ज्यादा सरलीकरण और तर्कसंगत बनाने का मामला है।’’

ये भी पढ़ें - श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके