उपचुनाव: सत्ता के सेमीफाइनल में 39 लाख वोटर कल करेंगे फैसला

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 28 जनवरी 2018, 1:10 PM (IST)

योगेंद्र शर्मा,जयपुर।
राजस्थान में सोमवार (29 जनवरी) को तीन जगह उपचुनाव हो रहे हैं। अलवर और अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बीते दिवस चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया।

बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन उपचुनाव में प्रदेश की जनता के बीच आने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से उनके नहीं आने पर बीजेपी की कमान खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संभाली। मोदी-शाह ही नहीं, राजनाथ और गडकरी भी चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हुए। केंद्रीय नेताओं के नहीं आने पर तीनों जगह के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बिना रुके-बिना थके बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में पूरा दमखम लगा दिया। इस बीच भरतपुर में हुए राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भी वे शामिल हुईं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

दूसरी ओर इन उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की कमान प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के हाथ है। वहीं रणनीतिकार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं। गहलोत की रणनीति से गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पायलट ने बहुत ही ऊर्जावान तरीके से इन उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगे हैं।

चुनाव प्रचार शनिवार को खत्म हो गया। आज रविवार को घर-घर जाकर वोट मांगे जा रहे हैं। अब इन पार्टियों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को जनता करेगी। इन उपचुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है।


ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख

अब एक नजर दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों पर डालते हैं। इन प्रत्याशियों को दोनों की दलाें ने बहुत सोच-विचार-मंत्रणा करके मैदान में उतरा है। दाेनों ही दलों को इनसे बहुत उम्मीद है। कौन-किसकी उम्मीद पर खरा उतरता है, यह तो 29 जनवरी को जनता तय कर देगी।

यादव बहुल अलवर लोकसभा क्षेत्र में जसवंत यादव (64 वर्ष) भाजपा से उम्मीदवार है। वहीं कांग्रेस से करणसिंह यादव (72 वर्ष) मैदान में है। यहां दोनों यादवों में कड़ी टक्कर है। भाजपा के जसवंत यादव वर्तमान में कैबिनेट मंत्री और बहरोड से विधायक हैं। जबकि कांग्रेस के कर्णसिंह यादव अलवर से पूर्व सांसद और 2003 में बहरोड से विधायक भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें - यह है अनोखा कोर्ट, यहां नहीं मिलती तारीख पे तारीख

अजमेर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने रामस्वरूप लांबा (31 वर्ष) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने रघु शर्मा (59 वर्ष) को मैदान में उतारा है।


ये भी पढ़ें - इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर

मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शक्तिसिंह हाड़ा (32 वर्ष) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने विवेक धाकड़ (40 वर्ष) को मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग

तीनों सीटों के लिए 39 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतगणना 1 फरवरी को, जबकि 3 फरवरी तक निर्वाचन की सभी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े : पति को आकर्षित करने के लिए अपनाएं ये विधि