मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ज्ञानोदय नारेली तीर्थ में संतों का लिया आशीर्वाद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 जनवरी 2018, 10:08 PM (IST)

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अजमेर में हुए महाजनसंपर्क के बाद ज्ञानोदय नारेली तीर्थ गईं। मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल पर सुधा सागर महाराज व अन्य जैन संतों से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के साथ जैन समाज के नेता पुखराज पहाड़िया, नीरज जैन, प्रवीण जैन, हमेंद्र जैन, नारेली ज्ञानोदय तीर्थ अध्यक्ष मनीश गदिया, महामंत्री अतुल ढिलवारी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य दिनेश जैन सहित जैन समाज के कई पदाधिकारी मौजूद थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे