महिला मोर्चा ने बीबीरानी क्षेत्र में लोगों से मांगा समर्थन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 जनवरी 2018, 9:07 PM (IST)

अलवर। महिला मोर्चा जिला अलवर की जिलाध्यक्ष पूजा यादव ने बीबीरानी क्षेत्र में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसंवत यादव को विजयी बनाने की अपील की। महिला मोर्चा की ओर से चोर डूंगरी, धोबी गट्टा, अट्टा मंदिर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया गया और भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री पूजा कपिल, प्रदेश मंत्री सुशीला यादव, जिला महामंत्री रूबीया उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अनिता जोशी, मधु आर्य, कान्ता जसोरिया, सुमन चौधरी, प्रेमलता शर्मा, सपना भारद्वाज, रमा मिश्रा, ज्योति जाटव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे