अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसंपर्क

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 जनवरी 2018, 8:50 PM (IST)

अलवर। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव के नेतृत्व में अलवर शहर विधानसभा के फुटी खेल, प्रगति हॉस्पिटल दिल्ली दरवाजा, एनईबी, गुरुगोविन्द सिंह कॉलोनी, सेक्टर 1, मुंगस्का, महल चौक, कर्मचारी कॉलोनी, प्रताप बास आदि में जनसम्पर्क किया गया।

जिला महामंत्री संजय नरूका ने बताया कि इस दौरान भरतपुर विधायक विजय बंसल, शहर विधानसभा प्रभारी अशोक गुप्ता, जिला महामंत्री संजय नरूका, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, युवा मोर्चा के पं. जले सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक प्रमोद विजय, युवा मोर्चा के गोरधन सिसोदिया, आईटी प्रभारी अभिराम दीक्षित, दीपक पंडित, अशोक गोयल, इन्दर लाल अग्रवाल, जोगन्दर गुप्ता, आनन्द बेनीवाल, सुनील मेठी, अंजू शर्मा, रवि यादव, रामनिवास प्रजापत, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, एलएन गुप्ता, धीरज जैन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, सांसद रामकुमार वर्मा, नारायण पंचारिया, जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा ने भी अलवर ग्रामीण विधानसभा के महाराजपुरा में बैठक एवं जनसम्पर्क किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे