भारत पर्व : केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने किया राजस्थान पेवेलियन का अवलोकन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 जनवरी 2018, 6:22 PM (IST)

जयपुर। केन्द्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में आयोजित छह दिवसीय भारत पर्व में राजस्थान पेवेलियन का अवलोकन किया। वर्मा ने थीम पेवेलियन में राज्य के पर्यटन व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शित की गई प्रदर्शनी की तारीफ की और कहा कि राजस्थान देशी-विदेशी पर्यटकों के दिलों में बसा है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश की सांस्कृतिक विविधताओं का दिग्दर्शन करवाने के लिए पिछले वर्षों से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे भारत पर्व में इस बार पहले ही दिन राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति आकर्षण का केंद्र रही।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला प्रांगण में 26 से 31 जनवरी तक आयोजित इस छह दिवसीय भव्य आयोजन में राज्यों के थीम पेवेलियन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खानपान, हस्तशिल्प कला के स्टॉल्स लगाए गए हैं। साथ ही पहली बार प्रदेश के बावर्चियों द्वारा पाक कला का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी रखा गया है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

राजस्थान के लोक कलाकार 28 जनवरी को अपराह्न अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसी प्रकार 29 जनवरी को राजस्थानी पाक कला का लाइव डेमोंस्ट्रेशन होगा। विश्व प्रसिद्ध शाही रेलगाडी पैलेस ऑन व्हील्स के शेफ यह प्रदर्शन करेंगे।


ये भी पढ़ें - यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...

भारत पर्व के दौरान राजस्थान के चलते फिरते कलाकारों मंट कच्छी घोड़ी, गैर, कठपुतली कलाकार और राजस्थानी मेहंदी लगाने वाले कलाकार भी मौजूद रहेंगे।


ये भी पढ़ें - परिवार में सारे अंधे,एक शख्स लाता है रोटी