तीसरा टेस्ट : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिए 3 झटके

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 जनवरी 2018, 2:10 PM (IST)

जोहानसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार का खेल गीले मैदान के कारण करीब एक घंटे देरी से शुरू हुआ। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के दूसरी पारी में 56 ओवर में 131/3 रन हो गए थे। डीन एल्गर (60) और कप्तान फाफ डु प्लेसिस (0) क्रीज पर हैं। एडेन मार्कराम (4), हाशिम अमला (52) व एबी डिविलियर्स (6) पैवेलियन लौट चुके हैं। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह व ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट लिया है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी पारी 17/1 रन से आगे शुरू की।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल समय से पहले खत्म हो गया था, जिसका कारण मेजबान टीम के खिलाडिय़ों का पिच से मिल रहे असमान उछाल की शिकायत करना था। तीसरे दिन कई बार गेंद के असमान उछाल से खिलाडिय़ों को चोट लगी थी। भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 194 रन बनाते हुए सात रन की बढ़त ली थी। भारत ने दूसरी पारी में 247 रन बनाते हुए मेजबान टीम के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे