सराहनीय कार्यो के लिए 31 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 जनवरी 2018, 7:19 PM (IST)

जयपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी जयपुर में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में शुक्रवार 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। चौगान स्टेडियम में आयोजित इस समारोह में संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने यह सम्मान किया।

सम्मानित होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियो में जिला कलेक्ट्रेट सीबी शाखा के सहायक कर्मचारी बाबूलाल सैनी एवं रामप्रकाश बोल्या, न्याय शाखा के वरिष्ठ सहायक अल्ताफ हुसैन, जिला सैनिक अधिकारी कार्यालय के रिटायर्ड आर्मी हवलदार रामसिंह, महिला अधिकारिता शाखा की सूचना सहायक नैना जोशी, जिला परिषद् के उपनिदेशक राकेश पाटनी, रोडवेज परिचालक राहुल दूधवाल सहायक कर्मचारी भवानी शंकर, कोष कार्यालय के सहायक लेखा अधिकारी प्रवीण कुमार पड़ियार, जिला रसद के सूचना सहायक महावीर प्रसाद यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डी.पी.सैनी, उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक राजेश महावर एवं अविनाश कुमार है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक की शिक्षक शिल्पी शाह, जिला परिषद् के सहायक कृषि अधिकारी नन्दकिशोर गुप्ता, जालसू पंचायत समिति के विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सहायक अभियंता उमेश वर्मा, पंचायत प्रसार अधिकार राममनोहर सिंह, जिला परिषद के सहायक कर्मचारी गोपाल लाल शर्मा एवं ओम प्रकाश शर्मा, वाहन चालक मोहन लाल शर्मा, कोटपूतली पंचायत समिति के ग्राम सेवक हरिश बादलानी, जिला पुल के वाहन चालक रामजीलाल मीणा, जयपुर नगर निगम के राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार, रा.बा. उ.मा. विद्यालय सांभर लेक के व्याख्याता राधेश्याम यादव को भी सम्मानित किया गया है।


ये भी पढ़ें - यहां नागमणि से होता है सर्प दंश का इलाज!

साथ ही तहसीदार कॅुज बिहारी शर्मा, बाल संरक्षण एवं समाज सेवा रमेश पालीवाल,संस्था सचिव, टाबर बाल बसेरा, जयपुर, बाबूलाल मीणा, समाज सेवा एवं खेल - टेबल टेनिस में उत्कृष्ट कार्य के लिए मोदित मेंहदीरत्ता एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण फकीर मोहम्मद एवं समाज सेवा पुलिस उपायुक्त पूर्व, एवं उपखण्ड अधिकारी बस्सी, अक्षय पात्र सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया है।

ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर