3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 73 को पद्म श्री, यहां देखें पूरी लिस्ट

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 जनवरी 2018, 08:47 AM (IST)

नई दिल्ली। सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पद्म विभूषण तीन, पद्म भूषण नौ और पद्मश्री अलंकरण 73 नामचीन हस्तियों को दिया गया है। इस तरह इस बार पद्म अलंकरण से कुल 85 शख्सियतों को सम्मानित किया गया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों में 16 लोग या तो विदेशी हैं या एनआरआई या भारतीय मूल के हैं। 3 हस्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस साल सरकार को पद्म पुरस्कारों के लिए 15,700 से ज्यादा आवेदन मिले थे।

पद्म विभूषण:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक पी. परमेश्वरन और संगीतज्ञ इलैयाराजा और गुलाम मुस्तफा को पद्म विभूषण अलंकरण दिया गया है।

पद्म भूषण:
क्रिकेटर व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, बिलियर्ड खिलाड़ी पंकज अडवाणी, लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा समेत नौ लोगों को पद्म भूषण अलंकरण से नवाजा गया है।

पद्मश्री: पद्मश्री अलंकरण पाने वालों में वैज्ञानिक व खिलौना निर्माता अरविंद गुप्ता, 98 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सुधांशु विश्वास और पैलेटिव केयर के जनक एम. आर. राजागोपाल शामिल हैं। गोंद कलाकार भज्जू श्याम को भी पद्म सम्मान मिला है। भारत में पैरालंपिक में प्रथम स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को भी पद्म सम्मान से नवाजा गया है।

पद्म पुरस्कार पाने वाली हस्तियों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे