कांग्रेस की सोच ने देश को पीछे धकेला : चन्द्रशेखर

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 10:23 PM (IST)

अजमेर। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आजादी के बाद से 60 सालों तक कांग्रेस सत्ता में काबिज रही। कांग्रेस की सोच के कारण देश में भ्रष्टाचार पनपा। लोगों में राजनीति के प्रति नफरत पैदा हो गई। ऐसे हालात में राष्ट्रवादी विचार को लेकर भाजपा ने भारत के नव निर्माण की कल्पना सजाई। यही राष्ट्रवादी विचार आज देश का प्रमुख विचार बन गया है। इसी के चलते पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है।

संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भाजपा कार्यालय में आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के शासन में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसका लाभ देश और राजस्थान को मिल रहा है।

बैठक में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा, मंत्री अरुण चतुर्वेदी, किरण माहेश्वरी, वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, औंकारसिंह लखावत, मेघराज लोहिया, प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, मेयर धर्मेद्र गहलोत, एडीए चेयरमैन शिवशंकर हेडा, पूर्व मंत्री श्रीकिशन सोनगरा, डिप्टी मेयर संपत सांखला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शहर अध्यक्ष अरविंद यादव सहित प्रदेश के कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में 27 जनवरी को अजमेर में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के महाजनसंपर्क कार्यक्रम को लेकर शहर और मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे