मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 9:31 PM (IST)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजे ने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी के दिन भारत गणराज्य बना और भारतीय लोकतंत्र ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम की। उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरे देशवासी प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हम नए और आधुनिक राजस्थान के निर्माण का प्रण लें जिसमें समाज के हर वर्ग का उत्थान हो। उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि इस नवनिर्माण में सभी अपना योगदान दें, ताकि हम सब मिलकर एक उन्नत एवं विकसित राजस्थान का सपना साकार कर सकें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे