मुख्यमंत्री ने भरतपुर में विकास कार्यों का लिया जायजा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 9:28 PM (IST)

भरतपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने गुरुवार शाम भरतपुर पहुंचीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की और फीडबैक लिया।

राजे भरतपुर पुलिस लाइन हेलिपैड से रवाना होकर शहर की मुख्य सड़कों से होते हुए सीधा गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन स्थल लोहागढ़ स्टेडियम पहुंचीं और तैयारियों को जायजा लिया। यहां उन्होंने खेल सुविधाओं के विकास के लिए हुए कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने शहर के शास्त्री पार्क का भी दौरा किया। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर तथा महापौर को भरतपुर शहर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा आवारा पशुओं पर नियंत्रण के उपाय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक विजय बंसल, महापौर शिवसिंह भौंट, संभागीय आयुक्त सुबीर कुमार, जिला कलेक्टर एन.के. गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक आलोक कुमार वशिष्ठ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल