जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस पर 77 प्रतिभाएं होगी सम्मानित

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 8:56 PM (IST)

कोटा। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में मनाया जावेगा। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर रोहित गुप्ता घ्वजारोहण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 77 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा समारोह में ध्वजारोहण किया जायेगा। इससे पूर्व वे शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण के साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण कर मार्चपास्ट की सलामी ली जायेगी। महमहिम राज्यपाल के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सुबह 9.40 बजे स्वतंत्रता सैनानियों एवं युद्ध सैनिक विधवाओं का सम्मान किया जायेगा।

इसके बाद 9.50 बजे उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पारितोषिक वितरण किया जायेगा, 10.20 बजे सामूहिक योगा प्रदर्शन एवं सामूहिक गान, 10.45 बजे सामूहिक नृत्य, 11 बजे झांकी प्रदर्षन, 11.15 बजे बैण्ड प्रदर्शन, मार्चपास्ट की विजेताओं के अवार्ड की घोषणा तथा 11.25 बजे राष्ट्रगान होगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे