गणतंत्र दिवस पर शहर भाजपा छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ पर करेगी झंडारोहण

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 5:33 PM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से 69वें गणतंत्र दिवस पर सुबह 7:30 बजे बड़ी चौपड़ पर झंडारोहन किया जाएगा। शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि बड़ी चौपड़ पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी होंगे। कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद एवं पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक ने बताया कि इसके बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर सुबह 8:30 बजे पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी झंडारोहन करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश व शहर पदाधिकारी, जयपुर शहर सांसद, विधायक एवं पार्षद मौजूद रहेंगे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे