ग्राम दौलतपुरा में युवा कांग्रेस की बैठक में चुनाव पर हुई चर्चा

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 जनवरी 2018, 5:10 PM (IST)

बारां। युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष विनय मेरोठा की अध्यक्षता में ग्राम दौलतपुरा में बैठक हुई। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की गई और बैठक में शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया। बैठक में दौलतपुरा ग्राम की नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें अध्यक्ष पद पर रमेश चन्द खान्देला, उपाध्यक्ष महेन्द्र मेहरा, अशोक राजोरा, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, नरेन्द्र वर्मा, महासचिव सुरेश कुमार पाटोन्दी, मनीश राजोरा, सचिव लेखराज चानसेणा, रामसागर राजोरा, महामंत्री दीनदयाल राजोरा, बद्रीप्रकाश, योगेश राजोरा को नियुक्त किया गया। बैठक में शंभु सिंह, नवीन मेहरा, योगेन्द्र कटारिया, अर्जुन मेघवाल, दीनदयाल राजोरा, चन्द्रप्रकाश, मधु, चन्दु मेहरा, दानमल आदि मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे