आपका पसंदीदा परफ्यूम खोलता हैं आपकीपर्सनैलिटीके राज.....

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 23 जनवरी 2018, 5:37 PM (IST)

हम आपको आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहें है। जिस तरह आंखे, पैर, राशि और बर्थ-स्टोन आपकी पर्सनैलिटी और स्वभाव से जुड़े हर राज खोलता है उसी तरह आपका पसंदीदा परफ्यूम से भी इन बातों का पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको यही बताएंगे कि किस तरह आपकी पसंदीदा खशबू पर्सनैलिटी और स्वभाव से जुड़े हर राज खोलती है।
फ्लोरल नोट्स- इस तरह खूशबू पसंद करने वाले लोग स्वभाव से रोमांटिक होते है। अपने रिश्तों में नयापन बनाए रखने वाले इस तरह के लोगों को हर समय लोगों से घिरे रहना पसंद होता है।

ऑरिएंटल नोट्स- इस तरह की खूशबू पसंद करने वाले लोग स्वभाव से काफी शाही होते है। इसके अलावा इस तरह के लोग काफी पावरफुल होने के साथ-साथ स्ट्रांग पर्सनैलिटी और दुनिया की नजरों में काफी सेक्सी होते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वुडी नोट्स- इस तरह की खुशबू पसंद करने वाले इंसान को रस्टिक खाने और नैचुरल चीजों से काफी लगाव होता है। घूमने-फिरने के शौकिन और पार्टनर से बेहद प्यार करने वाले लोगों को यह खूशबू पसंद होती है। इसके अलावा इस तरह के लोगों को किताबें पढ़ना, बारिश का मौसम और फूल इक्ठ्ठे करने का शौक होता है।

फ्रेश नोट्स- इस तरह के लोगों को बीत, समुद्र का किनारा, सर्फिंग, झील, नदी और वॉटरफॉल पसंद होता है। यह लोग अपने रिश्तों को जोड़ कर रखना पसंद करते है। रिश्ते को लेकर भावुक होने के साथ यह लोग काफी स्ट्रांग पर्सनैलिटी के होते है।

ये भी पढ़ें - ये 5 बातें बाप बेटे को नहीं बनने देती दोस्त