तीन छात्राओं का नाम गार्गी पुरस्कार सूची से गायब, मायूस होकर लौटना पड़ा

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जनवरी 2018, 10:43 PM (IST)

जयपुर। एक ओर राज्य सरकार बालक-बालिकाओं काे सरकारी विद्यालयों में अध्ययन के लिए प्रेरित कर सरकारी योजनाओं का लाभ देने का ढिंढोरा पीट रही है। वही दूसरी ओर सपोटरा उपखंड मुख्यालय के राउमावि में सोमवार को बालिका शिक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय गार्गी व बालिका प्रोत्साहन पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में विभाग की लापरवाही से तीन छात्राओं का नाम चयन सूची में नही होने से उन्हे मायूस होकर बैरंग वापिस लौटना पड़ा। पीड़ित छात्रा पूजा पुत्री रमेशचंद मीणा की सत्र 2017-18 में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं परीक्षा में 87.60 प्रतिशत व पूजा कुमारी पुत्री विनोद कुमार शर्मा की 84.60 प्रतिशत अंक होने पर सोमवार को राउमावि सपोटरा में विभाग द्वारा निर्धारित 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर बालिका प्रोत्साहन पुरुस्कार लेने गई थी। लेकिन सूची में नाम नही होने पर उन्हें बैरंग वापिस लौटना पड़ा।
इसी प्रकार कक्षा 10 की छात्रा बुलबुल पुत्र विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2017 में 78.17 प्रतिशत अंक होने के बाबजूद उसका चयन सूची में नाम नही होने पर गार्गी पुरुस्कार से वंचित होना पड़ा। जिसकी शिकायत ब्लॉक प्रभारी प्रधानाचार्य केदारलाल मीणा से करने पर वे बेबस नजर आने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। इधर,जिला शिक्षा अधिकारी (मा.) करौली हरिराम मीणा ने बताया कि गार्गी व बालिका प्रोत्साहन पुरुस्कार की सूची बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान जयपुर द्वारा भेजी गई है। उक्त सूची में किसी कारणवश पात्र छात्राओं का नाम पुरुस्कार से वंचित हो गया है,तो वह डीईईओ कार्यालय में आवेदन प्राप्त कर लाभ प्राप्त कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे