अजमेर। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने पीसांगन, मांगलियावास,
नसीराबाद, नसीराबाद ग्रामीण, श्रीनगर व भवानीखेडा विधानसभा क्षेत्र में सघन
जनसम्पर्क कर लोगों से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी
के साथ विधानसभा प्रभारी मंत्री कालूलाल गुर्जर, सांसद निहालचंद मेघवाल, संगठन प्रभारी वीरमदेवसिंह, जिला अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत एवं सरिता
गैना, सहित समस्त मण्डल के कार्यकारणी सदस्य भाजपा पदाधिकारीगण व समस्त
सरपंचगण, समस्त जिला परिषद सदस्य, समस्त पंचायत सदस्य, बूथ अध्यक्षगण,
पन्ना प्रभुखगण, कार्यकर्तागण जनसम्पर्क मे मौजूद थे।
भाजपा
प्रत्याशी लांबा ने सोमवार को गांव फारकिया, श्रीनगर, कानाखेडी, लवेरा
(मोडी), ढाल, तिलाना, कानपुरा, तिहारी, साम्प्रोन्दा (नसी ग्रा),
मावशिया, रामसर, सनोद, दिलवाडा, देरांठू, लोहरवाडा, भटियानी, झडवासा,
न्यारां, बाघसूरी, बिठूर, राजोसी, नान्दला, भवानीखेडा सहित अन्य क्षेत्रों
में जनसंपर्क किया। है।जनसंपर्क के दौरान संसदीय सचिव कैलाश वर्मा, उपजिला
प्रमुख ताराचंद रावत, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, पूर्व जिला प्रमुख्या
पुखराज पहाडिया, मंउल अध्यक्ष राम पाल गुर्जर, मुकेश चौधरी, उपाध्यक्ष
नारायणसिंह रावत और पवन चंद जैन सहित कई भाजपा पदाधिकारी शामिल थे।
विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा
प्रत्याशी राम स्वरूप लांबा के जनसंपर्क के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में
लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को कहीं गुड से
तोला तो कहीं तलवार भेंट की। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कई स्थानों पर
वाहन रैलियां भी निकाली गई।
चार भुजा नाथ मंदिर में धोक लगाई
भाजपा
प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने श्रीनगर स्थित चारभुजा नाथ मंदिर सहित
विभिन्न क्षे़त्रों के मंदिरों में जाकर देवताओं के धोक लगाई। कई गांवों
में लोगों ने लांबा को स्वागत करते हुए उन्हें मालाएं और साफे पहनाए।
विकास में हर क्षेत्र का ध्यान रखूंगा - रामस्वरूप लांबा जनसंपर्क
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने कहा कि वो भविष्य में हर क्षेत्र के
विकास का पूरा ध्यान रखेंगे। लांबा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लांबा का
विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
यह भी पढ़े : इस मंदिर में सोने से गर्भवती हो जाती है महिलाएं!
सांवरलाल आधी रात को भी लोगों की सेवा के लिए तैयार रहते थे - सारस्वत भाजपा
देहात अध्यक्ष बी पी सारस्वत ने जन संपर्क के दौरान आयोजित सभाओं में कहा
कि अजमेर के सांसद स्वर्गीय सांवरलाल जाट आधी रात को भी लोगों के लिए हाजिर
रहते थे। उनके द्वारा कराए गए कार्यों के कारण उनकी एक खास पहचान बनी थी।
उनके पुत्र रामस्वरूप लांबा का भी स्वभाव भी दिवंगत सांवरलाल की तरह ही है।
लांबा अपने पिता की तरह की लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते है।
विकास को देख रही है जनता - कालू लाल गुर्जर नसीराबाद
विधानसा क्षेत्र के प्रभारी मंत्री कालू लाल गुर्जर ने चुनाव प्रचार के
दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित सभाओं में कहा कि मुख्यमत्री वसुंधरा राजे
के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास की गंगा बही है। गुर्जर ने कहा कि
कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। जनता राजस्थान और खास तौर से अजमेर
जिले में हुए हर क्षेत्र के विकास को आम जन देख और महसूस कर रहा है।
अपनी बेटी को ध्यान राख्यो सा - निहारिका राजे
यह भी पढ़े : यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पुत्रवधु सांसद दुष्यंत सिंह की पत्नि निहारिका ने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील की। निहारिका भाजपा स्टार प्रचार के तौर पर मतदाताओ के बीच गई; उन्होंने महिलाओं से संपर्क साधकर लांबा को जागरूक और लोगों के लिए काम करने वाला बताया। निहारिका ने गुर्जर महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की। गुर्जर समाज की महिलाओं ने मंगल गीत के साथ विभिन्न स्थानों पर निहारिका का भव्य स्वागत किया। निहारिका ने भी गुर्जर समाज से विषेश तौर पर भाजपा को जीताने की अपील की। निहारिका राजे ने सांवरदा गांव के गुरूद्वारे पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। यहां निहारिका राजे ने लंगर प्रसादी ग्रहण की।
यह भी पढ़े : राजस्थान के इस पुल पर पैदल जाओगे तो पकड लेगी पुलिस!