दीपिका ने अपने बॉयफ्रैंड रणवीर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा......

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 22 जनवरी 2018, 11:05 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की जहां जबरदस्त एक्टिंग है वहीं दीपिका पादुकोण की डायलॉग डिलीवरी भी गजब की है। रणवीर और दीपिका आए दिन सुर्खियों में बने रहते है..कभी अपने ड्रेसिंग सेंस, तो कभी अपनी शादी की खबरों को लेकर ये दोनों मीडिया में छाए रहते हैं। वैसे बता दें कि आपकों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यार के किस्से तो पूरे बॉलीवुड में मशहूर हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक शो में रणवीर को लेकर एक बेहद खास खुलासा किया है।तो आगे जानते है कि आखिर दीपिका ने रणवीर को लेकर ऐसी कौन सी बात सबके सामने शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एक वीडियो में दीपिका कथित ब्वॉयफ्रेंड रणवीर के बारे में कुछ खास बातें बताती दिख रही हैं। इस वीडियो में दीपिका कह रही हैं कि रणवीर सिंह बेस्ट किसर(Kisser) हैं। ये वीडियो नेहा धूपिया के शो बीएफएफ का है जिसमें दीपिका बतौर गेस्ट शामिल हुईं थी। इसमें वो अपनी बहन अनिष्का के साथ पहुंची थी।

ये भी पढ़ें - सोनाक्षी के लिए ऋतिक ने कही बड़ी बात, हैरान रह गए सब

बता दें कि 2013 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला, राम-लीला' के सेट पर इस प्यार की शुरुआत हुई थी। इसके बाद अभी दोनों साथ हैं। रणवीर सिंह अक्सर कैमरे पर कहते नजर आए हैं कि वो दुनिया के बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड हैं लेकिन दीपिका ने कभी उनके बारे में कुछ नहीं कहा। एक अवॉड शो के दौरान भी रणवीर ने दीपिका से अपने प्यार का इजहार किया था। अब दीपिका ने रणवीर को लेकर ये बयान देकर सबको चौंका दिया है।

ये भी पढ़ें - इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...