IPL नीलामी : स्टोक्स, गेल, गंभीर सहित ये 16 हैं मार्की खिलाड़ी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 21 जनवरी 2018, 1:56 PM (IST)

नई दिल्ली। टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण का आयोजन अप्रैल और मई में होगा। इसके लिए 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरू में खिलाडिय़ों की नीलामी होगी। इसके लिए 1122 खिलाडिय़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने छंटनी कर यह संख्या 578 कर दी है। इन्हें प्रोफाइल के आधार पर आठ स्लैब में रखा गया है। इनमें 16 को मार्की खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

इस सूची में रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, अजिंक्य रहाणे, मिशेल स्टार्क, बेन स्टोक्स, ड्वेन ब्रावो, गौतम गंभीर, शाकिब अल हसन, ग्लेन मेक्सवैल, जोए रूट, हरभजन सिंह, युवराज सिंह व केन विलियमसन के नाम शामिल हैं। फाफ, रूट व विलियमसन का रिजर्व प्राइस 1.5-1.5 करोड़, शाकिब का 1 करोड़ और शेष 12 खिलाडिय़ों का 2-2 करोड़ रुपए है। इनमें से 10 की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा है और पूरी लिस्ट में छह भारतीय शामिल हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अंतरराष्ट्रीय (भारतीय और विदेशी) के लिए स्लैब क्रमश: दो करोड़, 1.5 करोड़, एक करोड़, 75 लाख और 50 लाख रुपए है जबकि अनकैप्ड खिलाडिय़ों का आधार मूल्य क्रमश: 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपए है। आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने विज्ञप्ति में कहा कि नीलामी में एक क्रिकेटर के चुने जाने से पहले काफी रणनीति बनाई जाती है। इससे यह नीलामी काफी रोमाचंक और अनिश्चित हो जाती है। सूची के अनुसार दो करोड़ के स्लैब में 36 क्रिकेटर हैं, जबकि 32 ने खुद को 1.5 करोड़ की सूची में रखा है। एक करोड़ में 31, 75 लाख ॉ में 23, 50 लाख में 122 खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - मोईन अली के खाते में ऐसे जुड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, ये हैं...