26 जनवरी को आप ये आउटफिट्स वियर कर अपने दिन को बनाएं खास.....

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जनवरी 2018, 5:04 PM (IST)

26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के रूप पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। 26 नवम्बर सन 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। ये दिन सभी भारतवासियों के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। हम आपको इस दिन के लिए कुछ खास आउटफिट्स वियर करने के तरीकों के बारें में बता रहे है,जिसे आप वियर कर अपने दिन को और भी खास बना सकते हैं। इस दिन आप तिरंगे झंडे के रंग से मैच खाती आउटफिट वियर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

लड़के व्हाइट कलर के प्जामे कुर्ते के साथ, हरे या केसरी रंग का नेहरू जैकेट वियर कर सकते हैं। वह पजामे की जगह पर जुड़ीदार पजामी भी ट्राई कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - बच्चे से झूठ बोलते वक्त आप सावधान रहिएगा!

वहीं जो लोग टैटू का शौक रखते हैं तो वह तिरंगे वाला टैम्पररी टैटू भी बनवा सकते हैं।ये उस दिखने बहुत आकर्षित दिखता है।

ये भी पढ़ें - इन्हें खाने से आता है चेहरे पर डबल निखार

लड़कियां केसरी, सफेद और हरे रंग का थ्री डी (3d) सलवार सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा लड़कियां साड़ी, वनपीस ड्रेस, गाऊन के साथ भी इन रंगों में चुनाव कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - कई बीमारियों का सफल इलाज करता है अंगूर

लड़कियां एक्सेसरीज और मेकअप में भी तिरंगे के रंगों का बखूबी इस्तेमाल कर सकती हैं। एक्सेसरीज में लड़किया तिरंगे वाले ईयररिंग, ब्रैसलेट, चुड़ियां, हेयरबैंड भी चूज कर सकती हैं। केसरी, सफेद और हरे रंग का नैकलेस, ईयररिंग, आई मेकअप भी आपको अट्रेक्टिव लुक देगा।

ये भी पढ़ें - बच्चों के सिर के पीछे मारने से पहले सोचें, क्योंकि...

आइशैडों में आप तिरंगे के तीनों रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आप इस रंग के आइलाइनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दिनों तो नेलआर्ट करवाना भी खूब ट्रैंड में चल रहा है। इस नैशनल डे पर हाथों पर तिरंगे वाला स्पेशल नेलआर्ट भी करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - इस वजह से कुंवारी रह जाती है लड़कियां...

बच्चों को भी आप तिरंगे के पैटर्न वाली ड्रेस पहना सकते हैं। बच्चों को क्यूट लुक देने के लिए उनके चेहरे पर तिरंगे का पेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड को मनाना है तो कीजिए उनके पैट को इंम्प्रेस