हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद! मशहूर गायिका ममता की गला रेतकर हत्या

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 19 जनवरी 2018, 08:48 AM (IST)

रोहतक। हरियाणा में बदमाशों के हौसले बुलंद है। यहां लगातार आपराधिक ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार रेप और हत्या की खबरों के बीच हरियाणा में एक और मशहूर गायिका की हत्या का मामला सामने आया है। गायिका ममता का शव एक खेत से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक ममता की गला रेत कर हत्या की गई है। मामला रोहतक जिले के गांव बनियानी का है।

पुलिस के मुताबिक ममता के किसी दुश्मन ने ही उनकी हत्या कर दी है। ममता कलानौर के एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकली थीं। ममता 14 जनवरी से ही लापता थी। ममता ने कुछ ही समय में गायकी की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमा लिया था। उनकी बढ़ती शोहरत की वजह से काफी लोग उनके दुश्मन भी हो गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी पानीपत में हर्षिता दहिया नाम की एक गायिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में हर्षिता के जीजा का नाम सामने आया था। इससे पहले साल 2012 में बानू चौधरी नाम की हरियाणवी गायिका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में मामला प्रेम प्रसंग के बाद हत्या का निकला था।

यह भी पढ़े : जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी