जम्मू। पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक ने एक बार फिर सीज फायर का उल्लंघन किया है। बौखलाए पाकिस्तानी रेंजर्स जम्मू कश्मीर में एलओसी पर जमकर फायरिंग कर रहे है। वहीं, भारतीय सेना भी मुंह तोड़ जवाब दे रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एलओसी पर शुक्रवार सुबह 6.40 से पाकिस्तान अंधाधुंध फायरिंग कर रहा है। इतना ही नहीं, मोर्टार भी दाग रहा है। पाक सेना 30-40 चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग कर रही है।
आरएस, अरनिया, रामगढ सेक्टर सहित करीब 40 चौकियों पर पाक फायरिंग कर रहा है। इस पाक फायरिंग में दो की मौत हो गई है। वहीं, 6 लोग घायल बताए जा रहे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाक फायरिंग में 50 साल की महिला और 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस फायरिंग में 6 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आपको बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से बुधवार रात को की गई गोलाबारी और गोलीबारी में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया था और एक लडक़ी की भी मौत हो गई थी। यह घटना जम्मू जिले के आर.एस. पुरा सेक्टर की है। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार और 14 वर्षीया सबिती गोलाबारी और गोलीबारी में घायल हो गए और इन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया। भारतीय सेना ने तीन पाक रेंजरों को मार गिराया और दो चौकियों को तबाह कर दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीएसएफ के डीजी ने अपने बयान में कहा था कि हमारी तैयारी पहले से बेहतर हैं और कार्रवाई से पाकिस्तान को अच्छा-खासा नुकसान पहुंचाया है। तीन पाक रेंजरों को ढेर कर भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। सीमा पर हुई गोलाबारी से सीमांत क्षेत्रों में दहशत व तनाव का माहौल है। अपने तीन रेंजर्स की मौत से बौखलाई पाक सेना ने एक फिर एलओसी पर फायरिंग शुरू कर दी है। सुबह 6.40 बजे शुरू हुई फायरिंग खबर लिखे जाने तक जारी है।
ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली